Skip to main content




हर घर तिरंगा अभियान




आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम नगर के प्रतिष्ठित हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 10 अगस्त 2022 को हर-घर तिरंगा अभियान को बृहद रूप से आयोजित करने के लिये महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीर वीरेंद्र सिंह ने कॉलेज के छात्र - छात्राओं को तिरंगा झंडे वितरित किए, जिससे वे अपने घर और अपने पड़ोस के पांच दाएं और 5 बाय घरों पर तिरंगा लगाने का कार्य कर सकें। हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्राचार्य जी ने समझाया कि तिरंगे का महत्व क्या है, और आजादी के जिन वीरों ने कुर्बानियां दी हैं, उनको याद करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसीलिए इस अभियान में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं स्वयं जुड़े और अपने पड़ोस के लोगों को जागरूक कर उन्हें भी इस में जोड़ें। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के संयोजक डॉ अरविंद कुमार अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक सम्मिलित होने की अपील की भी। ध्यातव्य है ये प्रतियोगितायें कल प्रात: 10 बजे महाविद्यालय में आयोजित होनी हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रभारी राज किशोर शुक्ला अंग्रेजी विभाग के डॉ राजन लाल संस्कृत विभाग के प्रभारी डॉ अरविंद शास्त्री राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर पीयूष कुमार एवं राहुल माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।